फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्यस्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

राज्यस्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
राज्यस्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय सीनियर टेबिल टेनिस प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों के महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
18 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से गेम खेलकर किया। डीएम ने कहा कि खेलों का जीवन में बड़ा महत्व है। खेलों से नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है। साथ ही टीम के रूप में काम करने का अनुभव भी मिलता है। एसएसपी बबलू कुमार ने खिलाड़ियों से खेल की भावना को बनाकर रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील की। इसके बाद खेल मुकाबले शुरू कराए गए। उद्घाटन समारोह में आरएसओ प्रेम कुमार, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी राहुल प्रकाश, अलंकार किशोर, आरसी जैन, डॉ. एके गुप्ता, दीपक गुप्ता, ध्रुव अरोड़ा, काशीनरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अब्दुल अहद, रेनु, ममता, प्रवीन यादव, एकाग्र मित्तल, अश्वनी त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 21 को

सहारनपुर। जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 21 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2000 के बाद का होना चाहिए। एक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विजेता और उप विजेता टीम को खेल कार्यालय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी का ट्रायल कल
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर तक रायबरेली में होगी। इसके लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। ट्रायल 20 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह नौ बजे से तथा मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा। हिस्सा लेने वाली खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2002 के बाद का होना चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed