फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम अधिकारियों ने जमीनों को कब्जामुक्त कराया

नगर निगम अधिकारियों ने जमीनों को कब्जामुक्त कराया

Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों ने जमीनों को कब्जामुक्त कराया
नगर निगम अधिकारियों ने जमीनों को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन


सहारनपुर। वर्षों से कब्जों में दबी करोड़ों रुपये कीमत की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम पहली बार गंभीर नजर आया है। नगर निगम की टीम ने शहर में तीन जगहों पर निगम की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की। साथ में भारी पुलिस बल होने की वजह से किसी तरह का विरोध नहीं हो सका। नगर निगम ने एक दिन पहले ही तीनों जगहों पर नोटिस चस्पा कर 24 घंटे के भीतर कब्जा छोड़ देने को कहा था।
रायवाला क्षेत्र में नगर निगम की कुल 69 बीघा जमीन है, जिसमें से 23 बीघा दो बीस्सा जमीन 1938 में पिंजरापोल सोसायटी को गोशाला के लिए लीज पर दी गई थी। आरोप है कि लीज की समय सीमा खत्म हो जाने के बावजूद कुछ लोग जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने जमीन को गलत तरीके से नजूल की दिखाया हुआ था। जब नगर निगम ने जमीन को खाली करने का फरमान सुनाया तो वह हाईकोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने प्रमुख सचिव से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम ने जमीन की जांच की, जिसमें यह म्युनिसिपल की निकली थी। इसके बाद कोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए प्रमुख सचिव को मामले के निस्तारण के आदेश दिए थे। प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन को जमीन पर कब्जा लेने के निर्देश दिए थे। सोमवार को नगर निगम की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर आदि लेकर रायवाला पहुंची और पिंजरापोल सोसायटी को दी गई 23 बीघा दो बीस्सा जमीन ट्रैक्टर और जेसीबी चलवाकर कब्जा लिया। यहां बाकायदा नगर निगम ने अपने बोर्ड भी लगा दिया हैं। इस दौरान कोतवाली मंडी पुलिस बड़ी संख्या में तैनात रही। यहां से टीम सीधे लेबर कॉलोनी स्थित पार्क की जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंची। यह जमीन करीब एक हेक्टेयर है। यहां भी जेसीबी ने तमाम अवैध निर्माण और सामान को हटाया। भारी पुलिस बल साथ होने की वजह से कोई भी निगम की कार्रवाई का विरोध नहीं कर सका। यहां से निपटने के बाद पूरी टीम राकेश टाकिज के पीछे नगर निगम की जमीन पर हुए अस्थाई कब्जे को हटाने के लिए पहुंची। चेतावनी के बावजूद यहां कब्जा करने वालों ने सामान नहीं हटाया था। नगर निगम ने जेसीबी के माध्यम से सामान को हटवाया। भारी संख्या में सामान जब्त भी किया गया। टीम का नेतृत्व सहायक नगरायुक्त मंगलेश ने किया। उनके साथ संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतिक्रमण और डेयरियों पर कार्रवाई की तैयारी
नगर निगम ने शहर भर में सड़कों पर हुए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण और सड़कों पर चलने वाली डेयरियों को हटवाने का भी प्लान तैयार किया है। घंटाघर से पुल जोगियान तक और पुल जोगियान से बेहट बस अड्डे तक सड़क पर 30 से 40 फुट तक अतिक्रमण है। महाराज सिंह कॉलेज के सामने अनेक डेयरियां सड़क पर चल रही हैं, जिनकी वजह से सड़क संकरी हो रही है। जिस कारण वाहनों को निकलने में परेशानी रहती है। देहरादून रोड और अंबाला रोड पर दुकानें 30 से 50 फुट तक सड़कों पर सजी हैं, जिनकी वजह से हाईवे पर यातायात प्रभावित रहता है। इसके अलावा पांवधोई के किनारे दोनों साइड में भारी अतिक्रमण है। चिलकाना रोड, रेलवे रोड, कोर्ट रोड भी अतिक्रमण की जद में हैं। निगम सूत्रों ने बताया कि जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के बाद सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की जितनी भी जमीनों पर कब्जा है, उन्हें कब्जामुक्त कराने का अभियान शुरू हो चुका है। जिस किसी ने भी कब्जा किया है अच्छा होगा कि वह खुद ही कब्जा हटा ले, अन्यथा नगर निगम सख्ती के साथ काम करेगा, जिसमें सामान भी जब्त किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों को भी कब्जामुक्त कराने के लिए प्लान तैयार किया गया है। सड़कें चौड़ी होंगी तो शहरवासियों का ही फायदा होगा। इसमें व्यापारियों का सहयोग भी चाहिए।
-गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed