{"_id":"5a2c2c354f1c1b8b688b7952","slug":"31512844341-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी ने जीता ग्लोबल चैलेंजर कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी ने जीता ग्लोबल चैलेंजर कप
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी ने जीता ग्लोबल चैलेंजर कप
देवबंद (सहारनपुर)। ग्लोबल नॉलेज पार्क में शनिवार को ग्लोबल चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें इस्लामिया क्रिकेट क्लब की टीम ने ग्लोबल चैलेंजर कप पर अपना कब्जा कर लिया।
क्रिकेट का सेमीफाइनल अंबेडकर स्टेडियम और ग्लोबल स्पोर्ट्स एकेडमी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें अंबेडकर स्टेडियम की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का फाइनल मैच अंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर व इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर के बीच खेला गया। इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में अंबेडकर स्टेडियम की टीम 35 ओवर में महज 153 रन ही बना सकी। इस प्रकार इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी ने 38 रनों से मैच जीतकर ग्लोबल चैलेंजर कप पर अपना कब्जा कर लिया। संस्था के चेयरमैन साद सिद्दीकी ने बताया कि टूर्नामेंट में देहरादून, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बनारस एवं चंडीगढ़ की टीमों ने भाग लिया। अंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर के शाहबाज को बैट्समैन और गौरव कुमार को बेहतरीन बॉलिंग के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मो. शाहबान अली, प्रवेश कुमार, वसीम खान, नुरूल हसन, इसरार उलहक, दीपक कुमार, प्रवीन कुमार आदि रहे।