{"_id":"5a1db5f94f1c1b7a548bff04","slug":"31511896569-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन श्रीराम मंदिर में देव प्रतिमाएं स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन श्रीराम मंदिर में देव प्रतिमाएं स्थापित
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन श्रीराम मंदिर में देव प्रतिमाएं स्थापित
गंगोह। आखिरकार दो वर्षों बाद मोहल्ला गुजरान स्थित भगवान श्रीराम के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लिया गया। मंदिर में श्रीराम दरबार और शिव परिवार सहित सभी देव प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई। मंगलवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
बता दें कि मोहल्ला गुजरान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का प्राचीन मंदिर स्थित है। देखरेख के अभाव में उक्त मंदिर जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया था। करीब दो वर्ष पूर्व मोहल्ला निवासी समाजसेवी सुरेश पाल राणा ने उक्त मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया और कार्य आरंभ करा दिया। करीब दो वर्ष तक चले कार्य के बाद उक्त मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसमें विधिविधान के साथ देव प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई। तीन दिन तक चले अनुष्ठान के बीच देव प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। मंगलवार को मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें विशाल मित्तल, पूनम शर्मा, राजकुमार, आशीष, मोनू चौधरी, तेजपाल राणा, राजबीर राणा, निशांत राणा आदि का सहयोग रहा।