{"_id":"5a1718104f1c1b95188b5e08","slug":"31511462928-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर बने तो आईआईए की समस्याओं का समाधान कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर बने तो आईआईए की समस्याओं का समाधान कराएंगे
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित की गई। इसमें मेयर पद के प्रत्याशियों को आईआईए के विचार मंच में आमंत्रित किया गया।
आईआईए द्वारा आयोजित विचार मंच में बसपा से प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान के प्रतिनिधि तसलीम कमाल, कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी शशी वालिया, सपा मेयर पद के प्रत्याशी साजिद चौधरी, भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी संजीव वालिया उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यदि वह मेयर बनते हैं, तो आईआईए की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा और बोर्ड में आईआईए का एक सदस्य शामिल भी किया जाएगा।
चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशानुसार सभी उद्योगों को भूजल एनओसी लेना अनिवार्य है। यदि आप भूजल (ग्राउण्ड वाटर) निकालकर अपने उद्यम में किसी भी प्रयोजन के लिए प्रयोग कर रहे हैं तो आपको केन्द्रीय भूजल अथॉरिटी (सीजीडब्ल्यूए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्योगों जिनमें भूजल का उपयोग 25 से 50 किलोलीटर प्रतिदिन से कम है और उनको सार्वजनिक जल सप्लाई किसी भी एजेंसी/ विभाग द्वारा नहीं दी जा रही है, उनको एनओसी की बाध्यता से मुक्त करने के लिए चेयरमैन सेंट्रल ग्राउण्ड वाटर अथॉरिटी और विभागीय मंत्री को प्रत्यावेदन भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि जो भी सदस्य अपनी सहभागिता निभायेगा संस्था उसका ही सहयोग करेगी। महासचिव प्रमोद सड़ाना ने कहा कि कामन फैसिलिटी सेंटर के तहत ईटीपी प्लांट लगाकर ग्राउण्ड वाटर की समस्या से बच सकते हैं, जिसके लिए संस्था प्रयासरत है कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संयुक्त रूप से एक ईटीपी प्लांट लगाया जाये ताकि उस औद्योगिक क्षेत्र में जितनी भी इकाईयां हैं, वह उस ईटीपी प्लांट से जुड़ सके।
प्रमोद मिगलानी, आरके धवन, प्रियेश गर्ग, सतीश कुमार अरोड़ा, अशोक गांधी आदि ने भी अपने विचार रखे। अनूप खन्ना, परमजीत सिंह, रविंद्र मिगलानी, हरजीत सिंह, पंकज गोयल, मनोज जैन, विनित मित्तल, अनिल वर्मा, विनय दहूजा, अशोक बजाज, प्रेम मिगलानी, अतुल मित्तल, सुभाष मिगलानी, मनीष डंग, सुनील दत्त शर्मा, प्रेम क्वात्रा संजीव सचदेवा, संजय कुमार, हरजीत सिंह, योगेश कुमार, आदेश बिन्दल, अबूबकर सिद्दीकी, पुलकित जैन, अजय जैन आदि रहे।