{"_id":"5a0b39c94f1c1bf3538bd409","slug":"31510685129-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिया बिड़वी शुगर मिल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिया बिड़वी शुगर मिल को नोटिस
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मिल का संचालन नहीं करने से खफा डीएम पीके पांडे ने बिड़वी शुगर मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मूड बना लिया है। डीएम ने वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक देवेंद्र सिंह बिंद्रा को नोटिस भेज कर शुगर मिल के बंद रहने पर नाराजगी जताते हुई विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को वेव इंडस्ट्रीज के निदेशक देवेंद्र सिंह बिंद्रा को भेजे नोटिस में डीएम ने कहा कि बिड़वी शुगर मिल वर्ष 2012-13 के बाद से बिना किसी कारण के बंद पड़ी है। जो उत्तर प्रदेश वैक्यूम पैन शुगर फैक्ट्रीज लाइसेंसिंग आर्डर 1969 के तहत जारी किए गए लाइसेंस की शर्त संख्या 3 के नियमों का उल्लंघन है। क्योंकि इसके तहत आप अपनी मिल की मशीनरी को उचित तरीके से रखरखाव करने और किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर गन्ना आयुक्त के संज्ञान में लाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र वर्ष 2017-18 में बिड़वी मिल को चलाने को लेकर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था। लेकिन ना तो आप स्वयं उपस्थित हुए और ना ही मिल संचालन का कोई प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बिड़वी मिल के निदेशक को एक सप्ताह के अंदर इसी सत्र में मिल के संचालन के लिए कार्ययोजना उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि कार्ययोजना उपलब्ध नहीं कराई गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।