{"_id":"5a0b320e4f1c1bd8538bd162","slug":"31510683150-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को आवंटन चुनाव चिन्ह आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को आवंटन चुनाव चिन्ह आवंटित
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों को आवंटन चुनाव चिन्ह आवंटित
सहारनपुर। नगर निकाय के चुनाव में मंगलवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का सिंबल दिया गया, जबकि निर्दलियों को दूसरे चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसी के साथ ही च़ुनावी सरगर्मी ने तेजी पकड़ ली है।
मंगलवार को नगर निगम चुनाव में मेयर पद के 12 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इसमें बसपा के फजलुर्रहमान को हाथी, सीपीआई के फरीद को बाल और हंसिया, कांग्रेस के शशि वालिया को हाथ का पंजा, आम आदमी पार्टी के मोहम्मद सलीम को झाडू, सपा के साजिद को साइकिल और भाजपा के प्रत्याशी संजीव वालिया को कमल चुनाव निशान आवंटित किए गए। जबकि निर्दलीय अफरोज जहां को पहिया, अब्दुल वाहिद को पानी का नल, इसरार को सितारा, मोहम्मद इसरार प्रमुख को रिक्शा, शीला देवी को केले का पेड़ और सलाउद्दीन राजा को तलवार चुनाव चिह्न दिया गया है।
नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवारों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इनमें बसपा के अकबर को हाथी, कांग्रेस के मोहम्मद इमरान को हाथ का पंजा, सपा के इरफान को साइकिल और भाजपा के हुकुम सिंह को कमल चुनाव चिह्न दिया गया है। वहां पर कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष पद के दौड़ में नहीं है। इसके अलावा नगर निगम पार्षदों और सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत के सभासदों को भी चुनाव चिन्ह मंगलवार को दे दिए गए है। चुनाव चिन्ह का आवंटन होते ही प्रत्याशियों ने पर्चों से लेकर बैनर तक बनवाने शुरू कर दिए हैं। इसी के साथ ही चुुनावी सरगर्मी ने तेजी पकड़ ली है।