फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रावण के समर्थन में भूख हड़ताल पर महिलाएं

रावण के समर्थन में भूख हड़ताल पर महिलाएं

Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
रावण के समर्थन में भूख हड़ताल पर महिलाएं
सहारनपुर। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण और गांव शब्बीरपुर के प्रधान पर रासुका लगाए जाने के विरोध में गांव रामनगर में दूसरे दिन भी महिलाएं और पुरुष भूख हड़ताल पर बैठे रहे। पुलिस-प्रशासन द्वारा गांव में फोर्स तैनात कर हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाएं रासुका हटाए जाने की मांग पर अड़ी हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित अंबेडकर भवन के पास शनिवार को भी दर्जनों महिलाएं कांति देवी के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठी रही। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर महिलाओं को भूख हड़ताल समाप्त कराने के लिए समझाया। महिलाओं का कहना है कि जब तक चंद्रशेखर और शब्बीरपुर के प्रधान शिव कुमार पर लगी रासुका हटाई नहीं जाती, भूख हड़ताल जारी रखेंगी। हड़ताल को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। अधिकारियों ने गांव में अहतियात के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया।
विज्ञापन

भूख हड़ताल में फूलमती, नवीता, उर्मिला, सुदीक्षा, सत्यलता, कुसुम, कमला, जया, सोमवती, कलीराम, विजेंद्र, रामस्वराज, जयपाल आदि रहे।

जिला अस्पताल में भर्ती महिलाएं नहीं खा रही खाना
सहारनपुर। गांव शब्बीरपुर में भी महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी हैं। भूख हड़ताल के दौरान शुक्रवार को शब्बीरपुर निवासी उर्मिला, सोमपाली और रामरति की हालत बिगड़ गई थी। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तीनों महिलाएं जिला अस्पताल में भी भूख हड़ताल पर हैं। चिकित्सकों द्वारा उन्हें खाना खिलाने का प्रयास किया। उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को ग्लूकोज लगाकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल और मनजीत ने की हड़ताल खत्म
सहारनपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने शनिवार को दावा किया था कि जिला कारागार में जिलाध्यक्ष कमल वालिया और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत नोटियाल भी भूख हड़ताल पर हैं। वही, जेल प्रशासन भूख हड़ताल होने की बात से इंकार किया था। सूत्रों का कहना है कि कमल और मनजीत ने शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी।


पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। गांव रामनगर में फोर्स तैनात किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं को उपचार दिया जा रहा है। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed