फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षकों ने कक्षों पर जड़े अपने ताले, पढ़ाई बाधित

शिक्षकों ने कक्षों पर जड़े अपने ताले, पढ़ाई बाधित

Thu, 02 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने कक्षों पर जड़े अपने ताले, पढ़ाई बाधित
सहारनपुर। नवीन नगर स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार महिला शिक्षकों ने कक्षों पर अपने ताले जड़ते हुए कब्जा कर लिया है। इसकी वजह से क्लास नहीं चल पा रही हैं, जिसकी वजह से छात्राओं को परेशानी हो रही है। समस्या के निदान के लिए प्रधानाचार्य ने प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य द्वारा प्रबंधक को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि एक प्रवक्ता ने तीन कमरों पर अपने ताले जड़ दिए हैं। इनमें दो कक्षों में कंप्यूटर लैब चलती है, जिनमें 20 कंप्यूटर लगे हैं। कई दिन से कक्षों पर ताला लटका होने की वजह से कंप्यूटर समेत अन्य क्लास भी नहीं चल रही है। उक्त शिक्षिका ने परीक्षा कक्ष पर भी कब्जा कर लिया है, जिसमें फर्नीचर से लेकर तमाम रिकार्ड जमा हैं। इसके अलावा दो सहायक अध्यापिकाओं ने भी एक-एक कमरे पर ताला लगाकर अपना कब्जा कर लिया है। इन कमरों में कॉलेज का पुराना और महत्वपूर्ण रिकार्ड रखा है। ऐसे में रिकार्ड को गायब करने या नष्ट करने की भी आशंका बन रही है। साथ ही कॉलेज में अराजकता का माहौल है। छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है, जो बिना क्लास दिए घर लौट रही हैं। कब्जा करने वाली शिक्षिकाओं से यदि ताले हटाने को कहा जाता है तो वह गलत व्यवहार करती हैं। प्रधानाचार्य ने कक्षों पर लटके तालों को खुलवाने की मांग प्रबंधक से की है, जिससे कक्षाएं सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन


विवादों से रहा है पुराना नाता
एसडी कन्या इंटर कॉलेज का विवादों से गहरा नाता रहा है। करीब छह वर्ष पहले कॉलेज में शिक्षिकाओं द्वारा दो दर्जन छात्राओं को जानबूझकर फेल कर दिया गया था। इसे लेकर कॉलेज में खूब हंगामे और प्रदर्शन हुए थे। तत्कालीन डीआईओएस ने पुनर्मूल्यांकन के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिक्षिकाओं ने उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल ही गायब करवा दिए थे। यह बंडल कई महीने बाद अन्य जनपद से बरामद किए गए थे। इसके अलावा प्रधानाचार्य की कुर्सी को लेकर भी यहां विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed