{"_id":"59f8cb494f1c1b6f548ba302","slug":"31509477193-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रेता पर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रेता पर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। गांव महमूदपुर नगली के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके गांव का उचित दर विक्रेता सात माह से खाद्यान का वितरण नहीं कर रहा है। आरोप है, कि विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है।
एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में विकास खंड ब्लाक साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगली निवासी रेखा, समीना, मुर्सलीन, हसीन, नर सिंह, मूर्ति, संगीता, राजपाल, मुकेश, बबीता, नीलम, शशि, रजत, कर्ण सिंह, दीप, सत्तो, राजपाल, उपदेश आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव की उचित दर विक्रेता महिला है, जो पिछले सात माह से उन्हें खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रही है। जब उन्होंने उसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की तो आरोप है, कि ग्राम प्रधान भी उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए और आरोपी उचित दर विक्रेता ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उचित दर विक्रेता ग्राम प्रधान के साथ मिलकर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की जांच कराकर आरोपी उचित दर विक्रेता की दुकान का लाइसेंस निरस्त किए जाने एवं ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।