{"_id":"59cd49184f1c1b9d538b4d9a","slug":"31506625816-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूण को दी खून की तीन यूनिट---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरूण को दी खून की तीन यूनिट---
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सड़क हादसे के कारण एक साल से कोमा चल रहे अरुण को खून की कमी होने पर फ्री ब्लड डोनेशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने तीन यूनिट ब्लड की दी। पदाधिकारियों ने आगे भी अरुण की हर संभव मदद करने का आश्वासन उसके परिजनों को दिया।
गंगोह के गांव अलीपुरा निवासी अरुण सड़क हादसे में घायल होने से एक वर्ष से कोमा में हैं। अरुण की मासूम बेटी इशु ने पिता की फोटो साथ एक प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया था। पत्र के माध्यम से इशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पिता के इलाज की गुहार लगाई थी। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया था। तब शासन ने प्रशासन को अरुण का पूरा उपचार कराने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने अरुण को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके इलाज का पूूरा खर्च सरकार उठा रही है। अरुण को खून की कमी होने पर फ्री ब्लड डोनेशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने तीन यूनिट खून की दी। सोसायटी के प्रबंधक पंकज पांचाल व संस्थापक तरुण भोला ने बताया कि अरुण की मदद के लिए उनकी संस्था हर समय तैयार है। संस्था के सदस्य सोनिया, आशु मुंजाल, भूपेंद्र नरूला, राहुल नायक और शिव ने अरुण के लिए रक्तदान किया है।