{"_id":"59cd49044f1c1b71548b4e19","slug":"31506625796-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए बनेगा अलग वाहन स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए बनेगा अलग वाहन स्टैंड
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए बनेगा अलग वाहन स्टैंड
सहारनपुर। नार्दन रेलवे मैंस यूनियन के पदाधिकारियों ने सहारनपुर रेलवे जंक्शन पर कर्मचारियों के लिए अलग से वाहन स्टैंड बनाने का प्रस्ताव न सिर्फ पास करा लिया है, बल्कि उसके लिए आदेश भी जारी करा लिए हैं।
नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन केे सह सचिव अवतार सिंह ने बताया कि पीएनएम मीटिंग में मंडल मंत्री सीएस बाजवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेलवे कर्मचारियों की अलग से वाहन स्टैंड बनाए जाने की मांग की गई। स्टैंड पर वाहन खड़ा करने को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं। जिससे रेलवे कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंडल के एडीआरएम ने यूनियन की इस मांग को मान लिया है और प्रस्ताव भी पास कर दिया है। एडीआरएम ने संबंधित अधिकारियों से इस प्रस्ताव पर कार्रवाई करने केे निर्देश भी दिए हैं। यूनियन के सचिव परमजीत के निर्देशन में इस कार्य की सह सचिव अवतार सिंह के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। अवतार सिंह ने बताया कि आरपीएफ प्रभारी संजीव शर्मा, एसएस जवाहर सिंह, सीएमआई शरद श्रीवास्तव, एसएसई लाइन मुन्नीलाल द्वारा कार्य जल्दी शुरू कराने के लिए प्रस्ताव अंबाला डिवीजन में भेज दिया है।
अवतार सिंह ने बताया कि वाहन स्टैंड का निर्माण सेकेंड एंट्री रिजर्वेशन खलासी लाइन पर किया जाएगा। इससे ड्यूटी पर जाने वाले रेलवे कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी। इस स्टैंड पर वाहन निशुल्क खड़े किए जाएंगे।