{"_id":"59b43ca94f1c1bf87f8b566a","slug":"31504984233-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासुका लगाने पर राजपूत समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासुका लगाने पर राजपूत समाज में आक्रोश
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डा. कुशलपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि शासन-प्रशासन शब्बीरपुर कांड में भेदभावपूर्ण तरीके से काम कर रहा है। क्षत्रिय समाज के लोगों पर रासुका और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के लोग आंदोलन करेंगे।
शनिवार को जैन कॉलेज रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष डा. कुशलपाल सिंह ने बताया कि जातीय हिंसा के मास्टरमांइड को छोड़कर क्षत्रिय समाज के युवाओं पर रासुका लगा दी गई। प्रशासन एक पक्ष पर कार्रवाई कर दूसरे पक्ष को खुश करने में लगा है। इससे जनपद में अशांति का माहौल बन रहा है। कान सिंह राणा ने कहा कि इस कार्रवाई से समाज में रोष है। ऋषिपाल राणा ने कहा कि निर्दोषों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस दौरान नाथी सिंह, देवेंद्र राणा, विनय राणा, जगत सिंह मुखिया, दिनेश मुखिया, सुमित प्रधान, प्रदीप गुप्ता, दुष्यंत राणा, सचिन पुंडीर, सन्नी पुंडीर, सुमित चौहान, संदीप राणा, अजय राणा, अभय सिंह, विनय प्रधान, संजय, विजयंत मौजूद रहे।