{"_id":"599f28494f1c1b43728b465e","slug":"31503602761-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत को लेकर हुई कहासुनी में मारपीट, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत को लेकर हुई कहासुनी में मारपीट, दो भाई घायल
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों के भिड़ने पर हुई कहासुनी में मारपीट, दो घायल
देवबंद (सहारनपुर)। बाइकों के टकराने पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट में दो भाई घायल हो गए। पुलिस मामले को रंजिश का मान रही है।
थीतकी निवासी सईद का पुत्र अहसान (25) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से मजदूरी करने खुड्डा जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिसमें मारपीट हो गई। अहसान घायल हो गया। बताया जाता है बीच बचाव को पहुंचे अहसान के भाई जीशान पर भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर परिजनों को आता देख हमलावर फरार हो गए। बाद में घायल अहसान व जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल अहसान को सीएचसी से प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि अभी इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।