{"_id":"59989a2f4f1c1bf60b8b4936","slug":"31503173167-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन योजना को पलीता लगा रहे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन योजना को पलीता लगा रहे लेखपाल
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण मोचन योजना को पलीता लगा रहे लेखपाल
बड़गांव (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना को तहसील कर्मी ही पलीता लगा रहे हैं। किसानों से ऋण मोचन योजना के नाम पर हल्का लेखपालों द्वारा पांच-पांच सौ रुपये की अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही है।
शनिवार को नन्हेड़ा खुर्द निवासी वेदपाल पुत्र राधेश्याम ने मुख्यमंत्री लखनऊ को लिखित शिकायत करते हुए हल्का लेखपाल पर ऋण मोचन योजना के नाम पर 500 रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसका नाम सरकारी ऋण मोचन योजना के अंतर्गत आता है। बावजूद इसके उससे 500 रुपये सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। ऐसा ही मामला गांव दल्हेड़ी, बड़गांव, चंदपुर, सिसौनी, अंबेहटाचांद, महेशपुर, शब्बीरपुर, झबीरन आदि गांव में देखने को मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता का कहना था कि अगर वास्तव में ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच अवश्य कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित हल्का लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।