{"_id":"5991f20f4f1c1b72398b460b","slug":"31502736911-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से भैंस की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से भैंस की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से भैंस मरी, विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
नानौता (सहारनपुर)। हाईटेंशन तार में फाल्ट होने पर करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। इसके चलते कालोनी के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की।
नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित अनमोल विहार कालोनी निवासी महेंद्र सैनी के मकान पास ही उसकी पशुशाला है। महेंद्र के घेर के पास से हाईटेंशन बिजली की लाइन का पोल लगा हुआ है। रविवार रात करीब दो बजे अचानक हाईटेंशन लाइन के तारों में फाल्ट हो गया। जिसके चलते पोल के नीचे जमीन से आग निकलने लगी। इसी बीच हाईटेंशन तारों से करंट फैल गया। तारों में करंट फैलने से महेंद्र के घेर में बंधी एक भैंस करंट की चपेट में आ गई। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने करंट फैलने और भैंस की मौत का जिम्मेदार विद्युत निगम को बताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मुआवजे की मांग की गई। प्रदर्शन में केपी सैनी, महेंद्र सैनी, जगपाल सिंह, कुलदीप गर्ग, पप्पन सैनी, अजय कुमार, आदेश सैनी, पाल्लेराम आदि रहे।