फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   304 people including three year old innocent found corona infected

तीन साल के मासूम समेत 304 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
304 people including three year old innocent found corona infected
सहारनपुर। जनता इंटर कॉलेज नागल के छह शिक्षकों और कर्मचारियों समेत जनपद में शनिवार को 304 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4418 पर पहुंच गई है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 2256 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज के चार लोग शामिल हैं, जिनमें एक डॉक्टर भी हैं। एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा के दो और थाना गंगोह का एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। गांव बिड़वी में 21 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। इनके अलावा न्यू माधोनगर, खानआलमपुरा, माजरी, नसरुल्लागढ़, डांडा माजरी, लंढोरा, भाऊपुर, गोकलपुर, पहलचानपुर, सलेमपुर, धतौली, रायपुर, कांसेपुर, कलरी, सरसोहेड़ी, झबीरन, कल्याणपुर, बोंसा, चिलकाना, शुगर मिल, सौराना, गंगोह नगर, जैनपुर, नीची नकुड़, सीएचसी नकुड़, जगैता नजीब, टाबर, कुराली, बुल्लेवाला, शिव विहार, कुराली, कनिका विहार, न्यू मक्खन कॉलोनी, करौंदी सुल्तानपुर, भिक्कनपुर प्लांट, पुवांरका, सरसावा, बसंत विहार, अर्जुन नगर, शिवाजी नगर, प्रद्युमन नगर, खानपुर, टिकरोल, मोरा, बेहड़ा, शेरपुर, बेहड़ा, शेखपुरा, फतेहपुर, तिलफरा, संसारपुर, रेलवे स्टेशन, मुजफ्फराबाद, बेहट, खुजरावर, रंडोल, मिशन कम्पाउंड, हकीकतनगर, जफर नवाज, रिमाउंट डिपो परिसर, चर्च कंपाउंड, पठानपुरा आदि जगहों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में तीन साल के बच्चे से लेकर 87 साल के वृद्ध तक शामिल हैं। शहर के साथ ही देहात में अधिक मामले हैं। सरसावा ब्लॉक में सबसे अधिक 63 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed