फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   300 tenders worth 35 crores were issued, not even a single brick could be laid

Saharanpur News: 35 करोड़ के 300 टेंडर कर दिए जारी, नहीं लग पाई एक भी ईंट

Wed, 18 Jun 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
300 tenders worth 35 crores were issued, not even a single brick could be laid
सहारनपुर। जिला पंचायत की तरफ से विकास के तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और बयां कर रही है। करीब 35 करोड़ के 300 से ज्यादा टेंडर तो जारी कर दिए गए, लेकिन विकास के नाम पर अभी तक एक ईंट नहीं लगी है। तर्क दिया जा रहा है कि टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया नहीं हो सकी, जिस कारण काम शुरू नहीं हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत का वार्षिक बजट करीब 35 करोड़ का है। पिछले कुछ सालों से विकास कार्यों पर बजट पूरी तरह खर्च नहीं हो रहा है। ऐसे में जिला पंचायत के पास 135 करोड़ रुपये जमा है। कुछ माह पहले करीब 35 करोड़ की लागत के 300 टेंडर जारी कर दिए गए। इसमें अधिकतर सीसी रोड, नाला निर्माण और मरम्मत कार्य आदि के हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों की पड़ताल की गई तो पता चला कि विकास कार्य केवल टेंडर जारी होने तक सीमित रह गए। इससे आगे प्रक्रिया बढ़ी ही नहीं। इस वजह से इक्का-दुक्का स्थानों पर छोड़ दें तो कहीं पर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके। पिछले माह का आंकड़ा देखें तो जिला पंचायत की तरफ से सिर्फ नानौता और नकुड़ दो नालों का निर्माण हुआ, जो पोर्टल पर भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n यह बोले जिला पंचायत अध्यक्ष : जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम का कहना है कि तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी की वजह से वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पा रहे थे। वह कार्यालय में कम बैठते थे और हस्ताक्षर की वजह से फाइलें अटकी रही। उनके तबादले के बाद नए अधिकारी ने ज्वाइन कर लिया है। अब सभी के वर्क ऑर्डर तैयार कर जल्दी ही काम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed