{"_id":"66661e76d7ad33d6a2007836","slug":"300-meter-road-could-not-be-built-in-two-decades-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-125273-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो दशकमें नहीं बन पाई 300 मीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो दशकमें नहीं बन पाई 300 मीटर सड़क
Mon, 10 Jun 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एक ओर महानगर में स्मार्ट सड़कें तैयार की जा रहीं हैं। वहीं शकलापुरी मार्ग का करीब 300 मीटर का टुकड़ा करीब दो दशक से बनने के इंतजार में है। सड़क पर लंबे समय पहले पत्थर तो बिछा दिए गए थे, लेकिन संबंधित विभाग उसके आगे की प्रक्रिया करना भूल गया।
बेहट रोड पर कुष्ठ आश्रम से शकलापुरी के लिए सड़क जाती है। कुष्ठ आश्रम से करीब 800 मीटर की सड़क कई साल पहले विकास प्राधिकरण ने बनाई थी, जो आरसीसी से बनी है। जबकि उसके आगे की करीब चार किलोमीटर की सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई हुई है। लोक निर्माण विभाग और विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाई हुई सड़क के बीच में करीब 300 मीटर का हिस्सा बाकी है, जो आज तक नहीं बना। इस पर पत्थर उखड़े हुए हैं और गड्ढे बने हुए हैं। जिसकी वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं।
- प्रतिदिन गुजरते हैं हजारों राहगीर
उक्त सड़क से शकलापुरी, खुब्बनपुर, टोपरी, सूमली, सरकड़ी, ज्ञानागढ़, बिशनपुर, हसनपुर गांवों के अलावा विश्वास नगर सहित कई कॉलोनियों के लोग गुजरते हैं। इसके अलावा जिन वाहनों को बेहट रोड से चिलकाना रोड की ओर जाना है तो उनके लिए यह शॉर्टकट मार्ग है। इस प्रकार प्रतिदिन हजारों राहगीर यहां से गुजरते हैं।
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों की बात
- तुषार ने बताया कि करीब 20 साल से वह इस क्षेत्र में रह रहे हैं आज तक तो यह सड़क बनी नहीं है। टूटी होने की वजह से दिन भर धूल रहती है, जिससे परेशानी होती है।
- क्षितिज ने बताया कि वह कई साल से क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन सड़क नहीं बनी है। प्रतिदिन ई-रिक्शा पलटती हैं, जिसकी वजह से यात्री चोटिल होते हैं। बड़ी गाड़ी भी पलट चुकी है।
- ललित ने बताया कि कई बार लोग टूटी सड़क से परेशान हैं। इस मार्ग से करीब आधा दर्जन गांवों के लोग गुजरते हैं, लेकिन संबंधित विभाग सड़क नहीं बनवा रहा है।
-- -- शकलापुरी मार्ग का जो हिस्सा टूटा हुआ बताया गया है उसका सर्वे कराया जाएगा। पता लगवाया जाएगा कि किन कारणों से सड़क छोड़ी गई है। यदि कोई अड़चन नहीं हुई तो नगर निगम उक्त सड़क को पूर्ण कराएगा। - बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम।