फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 thousand rupees fine for bursting crackers from bullet, two youths challaned

Saharanpur News: बुलेट से पटाखे छोड़ने पर 30 हजार का जुर्माना, दो युवकों का चालान

Thu, 28 Nov 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees fine for bursting crackers from bullet, two youths challaned
सहारनपुर, नानौता। नानौता में गंगोह मार्ग पर बुलेट बाइक सवार युवकों द्वारा पटाखे छोड़ने से राहगीरों व आसपास के लोग परेशान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कुछ युवक बुलेट बाइक लेकर फरार हो गए, जबकि एक बुलेट पर सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे नानौता के गंगोह रोड पर गंगोह की ओर से लगभग एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक बुलेट और अन्य बाइकों से पटाखे छोड़ते हुए नगर में दाखिल हुए। लगातार बुलेट बाइकों से पटाखे छोड़ने से राहगीरों व आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वही बुलेट पटाखे की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही पुलिसकर्मियों द्वारा जब युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देख बुलेट बाइक लेकर फरार हो गए। पीछा करते हुए पुलिस ने एक बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़ी गई बुलेट बाइक के पीछे नबंर भी अंकित नहीं था। पुलिस ने बाइक सवार युवकों उस्मान पुत्र वाजिद तथा फैसल पुत्र राशिद निवासी गांव लखनौती थाना गंगोह का चालान कर न्यायालय में पेश किया। जबकि बुलेट बाइक सीज करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed