फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 complaints registered on Sampoorna Samadhan Diwas, not even one resolved

Saharanpur News: हाजी इकबाल की यूनिवर्सिटी जब्त होने से नजदीकियों की बढ़ी बेचैनी

Sun, 16 Jun 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
30 complaints registered on Sampoorna Samadhan Diwas, not even one resolved
सहारनपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त कर ली गई है। इस कार्रवाई से इकबाल के नजदीकियों की बेचैनी बढ़ गई है। कुछ साथी पहले ही इकबाल का साथ छोड़ चुके हैं, लेकिन अब भी जो उनके साथ है, वह भी शिकंजा कसता देखकर बचाव की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन


दस वर्ष पूर्व ईडी और सीबीआई ने अवैध खनन के मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की जांच शुरू की थी। इनके खिलाफ खनन घोटाला और मनी लांड्रिंग का केस दर्ज हुआ था। इनके कई साथियों के नाम भी सामने आए। इसके बाद से हाजी इकबाल के कुछ नजदीकियों उनसे दूर बना ली, लेकिन अब भी जो इकबाल के साथ हैं, यूनिवर्सिटी जब्त होने के बाद से उनमें हड़कंप मचा है। पूर्व एमएलसी ने करोड़ों की लागत से मिर्जापुर क्षेत्र में ग्लोकल यूनिवर्सिटी बनाई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्स के लिए युवाओं ने दाखिला लिया था, मौजूदा समय में यहां स्थानीय और विदेशी छात्र भी पढ़ते हैं।
विज्ञापन

एक समय था जब, हाजी इकबाल के साथ उनके कई साथी हर कार्य में शामिल रहते थे। कारोबार में उनके पार्टनर भी थे, लेकिन धीरे-धीरे सभी साथी साथ छोड़ते चले गए। अब कुछ नजदीकियों में ईडी की कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा है। क्योंकि, जांच में कई लोग फंस सकते हैं। वहीं, प्रशासन भी हाजी इकबाल की बेनामी संपत्ति की जांच कर रहा है। साथ ही ईडी की भी नजर है। क्योंकि, पूर्व में भी कई करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त हो चुकी है। इकबाल को पांच मामलों में सुप्रीम कोर्ट से राहत भी मिल चुकी है। उनकी पत्नी भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

वर्जन:-

आदेश मिलने पर होगी कार्रवाई

ईडी ने यूनिवर्सिटी जब्त करने की कार्रवाई की है, लेकिन स्थानीय पुलिस-प्रशासन को इसका अभी आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।----डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed