फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 complaints registered on Sampoorna Samadhan Diwas, not even one resolved

Saharanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायत दर्ज, निस्तारण एक का भी नहीं

Sun, 16 Jun 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
30 complaints registered on Sampoorna Samadhan Diwas, not even one resolved
नकुड़। संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को ब्लाॅक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ई डाॅ. अर्चना द्विवेदी ने जनशिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतों से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों के पारदर्शिता के साथ तय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी भूमि, चकरोड आदि को कब्जामुक्त कराने व पैमाइश संबंधी शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, लोक निर्माण विभाग व बिजली निगम आदि विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं कराया जा सका। इस दौरान एसडीएम संगीता राघव, तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, नगरपालिका ईओ सुनील कुमार सरोज, बिजली निगम के एसडीओ नवनीत यादव, कोतवाल धर्मेंद्र गौतम आदि अधिकारी व कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed