फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 bedded women's hospital relying on nurses in Gangoh

गंगोह में नर्सों के भरोसे 30 बिस्तर का महिला अस्पताल

Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
30 bedded women's hospital relying on nurses in Gangoh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर/गंगोह। सीएचसी गंगोह जिले की सबसे संवेदनशील और एफआरयू का दर्जा प्राप्त है। यह सीएचसी चिकित्सकों की कमी का शिकार है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। यहां 30 बिस्तर का महिला अस्पताल नर्सों के भरोसे है। इसमें जच्चा-बच्चा की जिंदगी को खतरा रहता है।
जननी और बाल सुरक्षा को लेकर केंद्र तथा प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, लेकिन सीएचसी गंगोह में 30 बिस्तर का महिला अस्पताल केवल नर्सों के भरोसे संचालित है। यहां स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और गर्भवती समस्याएं लेकर यहां पहुंचती हैं। ऐसे में वे केवल नर्सों के भरोसे पर इलाज कराती आ रही हैं। यहां हर माह 300 से 400 प्रसव होते हैं। गंभीर गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी गंगोह से जिला महिला अस्पताल की दूसरी 50 किलोमीटर होने की वजह से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले जाने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचते हैं प्रतिदिन 400 मरीज
सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन 350 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं। सीएचसी पर चिकित्सकों के छह पद सर्जित हैं। यहां मात्र एक प्रभारी चिकित्सक ही तैनात हैं। सर्जन न होने से यहां आने वाले घायलों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं
गंगोह सीएचसी मंडल की एकमात्र एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सीएचसी है। इसके बावजूद यहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
चिकित्सकों की सबसे ज्यादा जरूरत
समाजसेवी अरविंद पाल कपूर का कहना है कि पूर्व में सीएचसी गंगोह में ज्यादातर सुविधाएं थी। सबसे अधिक जरूरत चिकित्सक की है, लेकिन मात्र एक चिकित्सक तैनात है।

जनहित की सुविधाएं बढ़ाई जाएं
व्यापारी नेता मनोज गोयल का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। सीएचसी पर जनहित में सुविधाएं बढ़ाई जाएं।
महिला चिकित्सक की तैनाती हो
समाज सेविका पल्लवी अरोड़ा ने मांग की कि सीएचसी पर महिला चिकित्सक की तैनाती की जाए। महिलाएं कई समस्याएं पुरुष चिकित्सकों को नहीं बता सकती हैं।
वर्जन
सीएचसी में चिकित्सकों की कमी है, लेकिन प्रयास यही रहता है कि संसाधनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर आमजन को लाभ पहुंचाया जाए। इसके बावजूद कई मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।-डॉ. रोहित वालिया, प्रभारी चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed