{"_id":"606f49398ebc3ec89b7f74b5","slug":"30-bdc-members-decided-to-be-elected-unopposed-in-the-district-saharanpur-news-mrt5336189135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 30 बीडीसी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 30 बीडीसी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन
नकुड़/नानौता/नागल (सहारनपुर)। जिले में गंगोह से सात, सरसावा और मुजफ्फराबाद से छह-छह, नानौता से पांच और नकुड़ तथा नागल से तीन-तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इनमें नागल से भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार का भी नाम शामिल है।
नकुड़ ब्लाक क्षेत्र में हरि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन सुभाष चौधरी सहित तीन बीडीसी सदस्यों और क्षेत्र पंचायत आसराखेड़ी-मलकपुर से सुभाष चौधरी का भी निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना जाना तय है।
नानौता में नाम वापसी के बाद गांव मुश्कीपुर के वार्ड नंबर 65 से पूर्व ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा सहित पांच बीडीसी सदस्य का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इनमें गांव नल्हेड़ा कलां के वार्ड 66 से मुकेश, गांव भटपुरा के वार्ड 67 से ऋषिपाल राणा पूर्व ब्लाक प्रमुखपति, गांव लुकाधड़ी के वार्ड 68 से अमरीश तथा गांव चंदपुर मजबता के वार्ड 05 से मुनेश शामिल हैं।
विज्ञापन
नागल ब्लाक से तीन बीडीसी निर्विरोध चुने जाएंगे। इनमें रणमलपुर के नौ नंबर वार्ड से संजना पत्नी रविंद्र कुमार निवासी चौंदाहेड़ी, सोहनचीड़ा 35 वार्ड से भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार निवासी आमकी दीपचंदपुर, तल्हेड़ी के 72 नंबर वार्ड से रमेश पुत्र खिलाराम शामिल हैं। सरसावा ब्लाक से छह, गंगोह से सात और मुजफ्फराबाद से दिपांशु कालेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज के चेयरमैन डॉ. गजेंद्र सिंह की पत्नी मीनाक्षी राणा सहित छह बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मीनाक्षी राणा ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार हैं।