फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3 truck seaz

पुलिस चेकिंग में खनन से लदे तीन ट्रक सीज

Thu, 28 May 2020 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
3 truck seaz
देवबंद। देवबंद-बरला रोड पर बुधवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान कागजात पूरे नहीं होने पर खनन से भरे तीन ट्रकों को सीज कर दिया। इस संबंध में बृहस्पतिवार को एसडीएम द्वारा जिला खान अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

देवबंद-बरला रोड पर बुधवार की रात एसडीएम देवेंद्र पांडेय के निर्देशन में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब 10.15 बजे खनन से भरे तीन ट्रकों को पुलिस ने रोक लिया। चेकिंग में उनके कागजात पूरे नहीं मिले। जिस पर एसडीएम ने खनन से भरे तीन ट्रकों को सीज कराकर उन्हें नवीन मंडी स्थल पर खड़ा कर दिया। एसडीएम ने बताया कि उक्त तीनों ट्रक हरियाणा से खनन लेकर मेरठ और मुजफ्फरनगर जा रहे थे। लेकिन ट्रक चालकों के पास कोई भी कागजात नहीं था। जिस पर वाहन सीज कर दिए गए। एसडीएम ने बताया कि उनके द्वारा जिला खान अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed