{"_id":"5ef379498ebc3e42e72b331e","slug":"3-positive-saharanpur-news-mrt487985751","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली
सहारनपुर। जिले में तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जो कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। तीनों क्वारंटीन किए गए थे। रिपोर्ट आते ही तीनों को कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया।
नए संक्रमितों में एक नागल के गांव सूभरी का रहने वाला है, जबकि दूसरा शहर के याहियाशाह पक्काबाग क्षेत्र निवासी है, जबकि दूसरा शहर की ही गीता कॉलोनी में रहने वाला है। चिकित्सा विभाग की टीमों ने तीनों के मोहल्लों को सील करने की कार्रवाई शुरू की, साथ ही संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन करने के साथ ही सैंपलिंग की जा रही है। उधर, कोविड-19 अस्पताल छुटमलपुर से छह मरीजों के ठीक होने पर बुधवार को छुट्टी कर दी गई। तीन नए संक्रमित आने के बाद जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 347 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 277 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 70 एक्टिव मरीज हैं।
--------
दवा विक्रेताओं के सैंपल लिए
सरसावा। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा की ओर से नगर के दवा विक्रेताओं के कोरोना सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि जांच का विषय यह देखना है कि कहीं कोरोना वायरस संक्रमण का सामुदायिक फैलाव तो नहीं हो रहा है। उन्होंने दवा संचालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी। कुल 37 दवा विक्रेताओं के सैंपल लिए गए। सैंपल लेने वाली टीम में भूपेश, कमलेश, सुबूर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
---------
एसडीएम ने किया नानौता का दौरा
नानौता। क्षेत्र में जूता व्यापारी और उसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मोहल्ले को सील किया गया है। बुधवार को एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा ने अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र चौधरी और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा किया। एसडीएम ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग मोहल्लों से 45 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। नगर में बाहरी व्यक्ति की आवाजाही की सूचना देने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें एसडीएम रामपुर मनिहारान के मोबाइल - 9454416974, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नानौता- 7055006172, थानाध्यक्ष 9454404192 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी नानौता के 8126249974 शामिल हैं।