फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   29 people took advantage of exemption in family donation scheme

29 लोगों ने उठाया पारिवारिक दान योजना में छूट का लाभ

Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
29 people took advantage of exemption in family donation scheme
सहारनपुर। जनपद वासियों ने प्रदेश सरकार की ओर से घोषित पारिवारिक रिश्तों में दान विलेख के माध्यम से संपत्ति का बैैनामा करने पर स्टांप में मिलने वाली छूट की योजना का लाभ उठाना शुरू कर दिया है। 18 जून से शुरू हुई इस योजना के तहत 24 जून तक 29 लोगों ने बैनामा कराए हैं। जिससे उन्हें 2619650 रुपये की छूूट का लाभ प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पारिवारिक रिश्तों में गिफ्ट डीड के जरिये संपत्ति का बैनामा करने पर स्टांप शुल्क में छूट का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत पांच हजार रुपये के स्टांप पर बैनामा कराया जा सकता है। सरकार की इस योजना से पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे में एक दूसरे को बैनामा कराने पर होने वाले खर्च में राहत मिलेगी। इसके साथ ही मालियत के अनुसार एक प्रतिशत निबंधन शुल्क लगेगा। सहायक निबंधक स्टांप एवं निबंधन संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के तहत रामपुर मनिहारान उपनिबंधक कार्यालय में पांच देवबंद में 14 और सदर में 14 पंजीकृत दान विलेख हुए हैं। इनमें 27,94,650 रुपये का स्टांप शुल्क लगना था। लेकिन उनके मात्र 1,75,000 रुपये ही खर्च हुए हैं। जिससे उन्हें 26,19,650 रुपये की छूट का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed