फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   29 colonies had no electricity for eight hours

Saharanpur News: 29 कॉलोनियों की बिजली आठ घंटे रही गुल

Tue, 16 Jul 2024 04:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
29 colonies had no electricity for eight hours
सहारनपुर। पॉश एरिया आफिसर कॉलोनी सहित 29 इलाकों की बिजली आठ घंटे बाधित रही। इससे करीब एक लाख की आबादी को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी है। शेखपुरा कदीम के मुख्य बिजलीघर, टीपीनगर बिजलीघर, हुसैन बस्ती बिजली घर से जुड़ी विद्युत तारों फाल्ट हुआ था।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे शेखपुरा बिजलीघर क्षेत्र में आईआईटी कैंपस के पास विद्युत लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिर गई। तार टूटने से आवास-विकास बिजलीघर के क्षेत्र आफिसर कॉलोनी, बापूजी नगर, शंकरनगर, आवास-विकास, नवीनगर, पंत विहार विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। करीब सात घंटे बाद बिजली आई। इसी तरह टीपीनगर बिजलीघर की लाइनों में शाम सात बजे फाल्ट हुआ। इससे चकहरेटी, पुष्पांजलि विहार, अमरदीप कॉलोनी, शांति नगर, जेल चुंगी सहित कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

चार घंटे बाद विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकी। इसके अलावा हुसैन बस्ती बिजलीघर क्षेत्र की लाइन में शाम छह बजे फाल्ट हुआ। इससे उत्तम विहार, कृष्ण कुंज कॉलोनी, श्री बद्रीधाम, हनुमान नगर, जान विहार, मोहित नगर, शिवपुरी, तोता चौक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रात आठ घंटे बाद दो बजे बिजली आई है। वहीं, पुलखुमरान बिजलीघर के उपखंड अधिकारी रोबिन शर्मा दावा है कि मरम्मत कराकर एक घंटे बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले महानगरवासी :
- शाम छह बजे बिजली गई थी, जो रात दो बजे सुचारु हो सकी है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। - मनोज जैन, शिवपुरी कॉलोनी
- सात घंटे बाद बिजली आई। मोहल्ला नवीनगर के आधे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।--सुनील शर्मा, एवन कॉलोनी, नवीनगर
- आठ घंटे बिना बिजली के परेशान होना पड़ा है। परेशान लोक हुसैन बस्ती बिजलीघर पर भी गए थे।---मनोज सैनी, निवासी तोता चौक
- बिजली सप्लाई बाधित होने से क्षेत्रवासी परेशान रहे। रात करीब सवा दो बजे बिजली आई है।-- पूजा सिंघल, निवासी मोहितनगर
--
शेखपुरा कदीम सहित दो से तीन बिजली घर में फाल्ट हुए थे, जिनको तत्काल प्रभाव से ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया।
- एके कौशल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed