{"_id":"5fb54c038ebc3e9b8b770727","slug":"28750-fine-for-violation-of-kovid-guideline-saharanpur-news-mrt511498057","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर 28750 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर 28750 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर 28750 रुपये जुर्माना
सहारनपुर। कोविड -19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाया, जिसके तहत 177 लोगों के चालान मास्क नहीं लगाने पर काटे गए तो 28750 रुपये जुर्माना लगाया गया।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोविड -19 गाइडलाइन का गंभीरता से पालन किया जाना है। क्योंकि लापरवाही की वजह से संक्रमण बढ़ सकता है। इसी उद्देश्य से सहारनपुर महानगर में पांच टीमें लगाई गई हैं तो जिलेभर में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार शाम से टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत 171 वाहनों के चालान काटे गए। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया गया। सबसे ज्यादा जुर्माना मंडी कोतवाली क्षेत्र में 9400 रुपये, नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में 7000 रुपये, सदर बाजार में 2600, नगर कोतवाली क्षेत्र में 1000 रुपये, कुतुबशेर क्षेत्र में 1250 रुपये और फतेहपुर क्षेत्र में 1500 रुपये जुर्माना लगाया गया। अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना लगाया गया है।