{"_id":"6492025476e7bd8f3107fb68","slug":"282-crore-development-work-done-in-nakud-assembly-constituency-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-4559-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 282 करोड़ से विकास कार्य कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 282 करोड़ से विकास कार्य कराए
विज्ञापन
नकुड़। भाजपा विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ प्रदेश की योगी सरकार भी विकास के लिए तत्पर है। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 282 करोड़ की लागत से कई कार्य पूर्ण हो चुके है और कई कार्य प्रगति पर है। जिनमें किसानों के लिए बिडवी तथा टोड़रपुर गन्ना मिल को नए सीजन में पेराई सत्र के लिए चालू किया जाएगा।
मंगलवार को भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत पालिका सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि गांव नारायणपुर के अलावा सरसावा व चिलकाना में गोशाला के निर्माण, डिग्री कॉलेज अध्याना व राजकीय इंटर कॉलेज कुतुबपुर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क मरम्मत व नाले निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये, प्रत्येक गांव में करीब ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली पानी की टंकी से 150 गांवो में स्वच्छ पेयजल योजना को लागू कराना, मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम के लिए 10 करोड़ रुपये, प्यारे जी महाराज मन्दिर रणदेवा, बनखंडी महादेव मंदिर सरसावा व मां सिद्धपीठ बालासुंदरी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए भी सरकार से धन स्वीकृत कराया है।
विधायक ने बताया कि वर्षों से लंबित पड़ी गांव सौंधेबांस में यमुना नदी पर पुल निर्माण की मांग के लिए सरकार से 50 करोड रुपये स्वीकृत कराए हैं। उन्होंने नौ वर्ष की केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी विस्तार से बताई।
विज्ञापन
इस दौरान पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, ईओ भूपराम वर्मा, वरिष्ठ लिपिक सुशील सैनी सहित सभी सभासद मौजूद रहे।