फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   28 positive

सहारनपुर में 28 नए संक्रमित, 46 की कोविड सेंटर से छुट्टी

Wed, 05 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
28 positive
सहारनपुर में 28 नए संक्रमित, 46 की कोविड सेंटर से छुट्टी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में बुधवार को 28 नए संक्रमित मिले। खास बात यह रही कि ठीक 46 मरीज हुए, जिनकी कोविड अस्पतालों से छुट्टी की गई। जनपद में अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या 1242 पहुंच गई है।
नए संक्रमितों में जफर नवाज का एक, विशाल विहार कॉलोनी का एक, मदनपुरी कॉलोनी का एक, नुमाइश कैंप का एक, भूतेश्वर मंदिर मार्ग का एक, जंधेड़ा के दो, चंदेना कोली का एक, बीआरसी नागल का एक, बेरीबाग के दो, मोरगंज का एक, रायवाला का एक, पुलिस लाइन का एक, तिलकनगर का एक, हसनपुर का एक, बृजविहार का एक, नवीननगर का एक साखनकला का एक, शक्तिनगर का एक, डीएसओ कम्पाउंड का एक और बेहट का एक व्यक्ति शामिल है। खास बात यह है कि बुधवार को पॉजिटिव आने वालों से अधिक संख्या ठीक होने वालों की रही। ग्लोकल मेडिकल कॉलेज से 27, सीएचसी फतेहपुर से 12 और राजकीय मेडिकल कॉलेज से सात लोगों की छुट्टी की गई।
विज्ञापन

-------
मंडी स्थल पर सैंपलिंग कराई
डीएम अखिलेश सिंह के निर्देश पर बुधवार को नवीन मंडी (फल एवं सब्जी परिसर) में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और मंडी समिति सचिव अशोक कुमार गुप्ता की देखरेख में 52 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच डॉ. शाहनवाज खान और उनकी टीम के द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आरोपी पॉजिटिव निकला
थाना जनकपुरी पुलिस ने मंगलवार को दिन में चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा था। इनमें से नागल निवासी एक आरोपी में कोरोना से मिलते जुलते कुछ लक्षण थे। पुलिस ने उसकी कोरोना जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद पुलिस ने पुलिसकर्मियों सहित उसके साथियों की भी सैंपलिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed