{"_id":"67f966874d7b4a130b031054","slug":"28-lakh-fraud-committed-against-a-businessman-by-giving-him-fake-jewellery-accused-absconding-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-146999-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नकली जेवरात देकर व्यापारी से 28 लाख की ठगी, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नकली जेवरात देकर व्यापारी से 28 लाख की ठगी, आरोपी फरार
Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक फव्वारा स्थित एक कपड़ा व्यापारी से नकली जेवरात देकर 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने पहले व्यापारी को असली सोने के जेवरात दिखाए, जिन्हें सराफ से जांच भी कराया गया। व्यापारी को विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने 28 लाख रुपये लेकर मौके पर ही पोटली बदल दी और असली जेवरात लेकर फरार हो गया।
चौक फव्वारा के पास दुकान चलाने वाले व्यापारी मुकेश जैन ने बताया कि आरोपी युवक खुद को ढोलीखाल निवासी बताता था और पहले भी दुकान पर कई बार आ चुका था। शुक्रवार को उसने 30 लाख रुपये में सोने के जेवरात देने की बात कही और सौदा 28 लाख में तय हुआ। व्यापारी ने नकद रुपये दिए, लेकिन युवक ने बातों में उलझाकर जेवरात की असली पोटली की जगह नकली जेवरात दे दिए और फरार हो गया।
घटना की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक जिस स्कूटर से आया था, उसका नंबर जनपद संभल का है। हालांकि युवक खुद को ढोलीखाल का निवासी बता रहा था। व्यापारी ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।