{"_id":"68c1c51c3bfc1b9ba004285a","slug":"274-roads-damaged-by-rain-rs-75-crore-demanded-for-repair-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-158292-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश ने छलनी कर दीं 274 सड़कें मरम्मत के लिए मांगे 7.5 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश ने छलनी कर दीं 274 सड़कें मरम्मत के लिए मांगे 7.5 करोड़ रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश ने लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व वाली 274 सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। इनकी कुल लंबाई 815.240 किलोमीटर है। मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन से 7.5 करोड़ रुपये की मांग की है। जब तक पैसा नहीं मिलता, जनता को टूटी सड़कों से गुजरना पड़ेगा।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख कार्य सड़कों का निर्माण है। जनपद में लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में कई छोटी और बड़ी सड़कें हैं। इस बार बारिश अधिक होने का नुकसान भी सबसे अधिक लोक निर्माण विभाग को उठाना पड़ा है। बारिश में खराब हुई सड़कों का सर्वे विभाग द्वारा कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 212 सड़कें चिह्नित की गई हैं, जिनको बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। बारिश में खराब हुए अन्य जिला मार्गों की संख्या 53 है। इनके अलावा महानगर के बीच की दो, प्रमुख जिला मार्ग दो और राज्य मार्ग दो शामिल हैं। बारिश के कारण सड़कों पर एक फीट तक गहरे और चार से आठ फीट तक के बड़े गड्ढे बन गए हैं। इनकी वजह से राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है।