{"_id":"61647afd8ebc3ed9da290a45","slug":"27-patients-who-reached-the-camp-were-found-mentally-disturbed-saharanpur-news-mrt5601432147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में पहुंचे 27 मरीज मानसिक रूप से परेशान पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में पहुंचे 27 मरीज मानसिक रूप से परेशान पाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 रोगियों ने पहुंचकर लाभ उठाया। शिविर में उनकी काउंसिलिंग के साथ ही उपचार भी किया गया।
शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने किया। राजीव गुंबर ने मानसिक रोगियों के इलाज में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की बात चिकित्सकों से कही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि विभिन्न मानसिक बीमारियों का इलाज भी उचित समय पर शारीरिक बीमारियों की तरह ही किया जाना चाहिए। यदि समय रहते मानसिक बीमारियों का इलाज करा लिया जाए तो बहुत हद तक स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि मानसिक बीमारियों को छिपाएं नहीं, बल्कि समय पर इनका इलाज कराएं। वृहद मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार शिविर में मंदबुद्धि बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शिविर में लगभग 70 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 27 रोगी मानसिक रूप से परेशान व बीमार पाए गए। जिन्हें दवाइयां तथा मनोवैज्ञानिक उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय यादव, नोडल अधिकारी शिवांका गौड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हसन, डॉ. विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।