{"_id":"605b760c8ebc3e8ca2544f0e","slug":"27-lakh-rupees-looted-from-scrap-traders-saharanpur-news-mrt531538586","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप व्यापारियों से 27 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप व्यापारियों से 27 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। स्क्रैप खरीदने आए दिल्ली और मेरठ के व्यापारियों से चार लोगों ने 27 लाख रुपये की नकदी लूट ली। एक व्यापारी के सिर में चोट लगी है। चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़ित रोहित शर्मा व नटवर सिंह निवासी रोहिणी दिल्ली और मोहित निवासी किशनपुरा मेरठ ने बताया कि तीनों मंगलवार देर शाम गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सोना सैय्यद माजरा में संदीप चौधरी से स्क्रैप खरीदने आए थे। संदीप चौधरी से उनकी पहले फोन पर बात भी हो चुकी थी। उसने ही तीनों को गांव में रकम लेकर बुलाया था। संदीप ने तीनों को गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास बने कमरे में बैठा दिया। कुछ देर बाद वहां संदीप चौधरी के साथ तीन अन्य लोग और पहुंचे। चारों ने मिलकर लाठी डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया और पिस्टल व तमंचा दिखाकर उनसे 27 लाख रुपये लूट लिए। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह निकले और देहरादून हाईवे पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर घायल मोहित को सीएचसी पर उपचार कराया, जबकि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात अतुल शर्मा ने पीड़ित व्यापारियों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।