फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   263 corona infected, 1669 active patients including two-year-old child

दो वर्ष के बच्चे समेत 263 कोरोना संक्रमिल मिले

Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
263 corona infected, 1669 active patients including two-year-old child
सहारनपुर। जनपद में रविवार को 263 लोग कोरोना संक्रमित आए। इनमें दो वर्ष का बच्चा भी शामिल है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13292 हो गई है। उधर, रविवार को 86 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 1669 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों में घाटहेड़ा के दस, बीना खेड़ी के नौ, भसेड़ा आठ, आवास विकास और कैलाशपुरम के सात-सात, नागल के छह, माधोनगर, शारदानगर और एयरफोर्स स्टेशन परिसर पांच-पांच, टीचर कॉलोनी के चार, साढौली कदीम, मोहल्ला कायस्थान, हिम्मतनगर, किशनपुरा, जनकनगर, शिव विहार, सियाराम कॉलोनी, नवीन नगर, गिल कॉलोनी, डिगौली, मीरपुर, गांधी कॉलोनी, शुगर मिल, कायस्थवाड़ा आदि जगहों के तीन-तीन मरीज शामिल हैं। घाटहेड़ा, वैशाली विहार, इंदिरा कॉलोनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, मिशन कम्पाउंड, भायला, नानका, नुमाइश कैंप, हकीकतनगर, छत्ता गंगोह, नंदवाटिका, सीड़की, थरौली, पंजाबी बाग, चोरीमंडी, खाताखेड़ी आदि जगहों के दो-दो मरीज शामिल हैं। इनके अलावा सलेमपुर, नगर पालिका कॉलोनी, केशवनगर, सेतिया विहार, शालीमार गार्डन, जवाहर नगर, मोरगंज, प्रगति विहार, पुलिस लाइन, जैन बाग, मोहल्ला मुत्रीबान, विजय विहार, बोहड़पुर, सौराना, मेरठ, जेजेपुरम, हलालपुरा, एसबीडी परिसर, मवी खुर्द, कपिल विहार, गोपालनगर, जुगेडी गंगोह, चिलकाना, बढेड़ी, कोरवा, खेड़ा मुगल, सोहनचिड़ा, चंदेना, संतगढ़, नवाबगंज, द्वारिका कॉलोनी, सबदलपुर, विनय नगर, उमाहीकलां, घसौती, सोना, कुरालकी, मोहद्दीनपुर, ऊंचा गांव देवबंद, गोविंदनगर, दिगंबर जैन कॉलोनी, मोहल्ला महाजनान, रामपुर मनिहारान, बडूली, दीवानी कचहेरी, गुरुद्वारा रोड आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

30 लोगों को लगाए गए टीके
सहारनपुर। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रविवार को भी टीकाकरण जारी रहा। रंजीत नगर में स्थित दयावती अस्पताल में रविवार को 30 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया। डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों ने पहले से पंजीकरण कराया था। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed