फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   26 complaints received in public hearing camp

जन सुनवाई शिविर में ज्यादातर शिकायतें निर्माण संबंधी रही

Wed, 20 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
26 complaints received in public hearing camp
निगम में मंगलवार को जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनती नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई शिविर में अलग अलग वार्डों की कुल 26 शिकायतें पहुंचीं। इनमें ज्यादातर सड़क और नाला निर्माण संबंधी थीं। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुगर मिल रोड क्षेत्र के कुछ वेंडर वेंडिंग जोन बनाकर जगह आवंटित करने की मांग लेकर पहुंचे। इसी संदर्भ में नगरायुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव तथा परियोजना अधिकारी डूडा रजनी सिंह पुंडीर को वेंडिंग जोन पर कार्ययोजना तैैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नदीम कॉलोनी की रिहाना ने भी 62 फुटा रोड पर बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में ठिया आवंटित करने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी को स्थल आवंटित नहीं किया गया है, जब आवंटन होगा तो समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 26 मानकमऊ के चरण सिंह ने मानकमऊ दक्षिण में देव स्थान तक जाने वाले मार्ग को पक्का बनवाने की मांग की, जबकि वार्ड नौ के रामकुमार ने सांवलपुर नवादा श्मशान घाट में लकड़ी स्टोर और चहारदीवारी कराने की मांग की। दोनों मामलों में अवर अभियंताओं को स्थल निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मल्हीपुर रोड स्थित आर्यन सिटी निवासी सोमपाल ने नाली की निकासी तथा सड़क बनवाने तथा नवादा रोड फतेहपुर जट की महिलाओं ने पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की। कुल 26 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वार्ड 26, 41, 9, 25, 6, 46 व 63 सहित अधिकांश शिकायतें निर्माण से संबंधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed