फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   250 patients arrived as soon as OPD started in hospitals

अस्पतालों में ओपीडी शुरू होेते ही पहुंचे 250 मरीज

Fri, 04 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
250 patients arrived as soon as OPD started in hospitals
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के चलते जिले भर के सरकारी अस्पतालों में बंद की गई ओपीडी शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन नागल सीएचसी पर 250 मरीज पहुंचे। हालांकि अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान सीएचसी पर पहले दिन डॉ. भानु ने मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की। गागलहेड़ी की खड़खड़ी सीएचसी के प्रभारी डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया की पहले दिन 30 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, खाज खुजली, कुत्ते काटे इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। हरोड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. लक्ष्मी शंकर डंगवाल ने बताया कि 58 मरीजों को ओपीडी में देखा गया है। इनमें सभी सामान्य रोगी रहे। बिहारीगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले दिन 12 मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट ममता देवी ने जांच कर दवाई वितरित की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा पर 41 मरीज आए। डॉ राजेश ने बताया कि अधिकतर मरीज नजला, जुकाम तथा मौसमी बुखार से पीड़ित थे। सीएचसी सुल्तानपुर के इंचार्ज डॉ. इमरान ने बताया कि ओपीडी में 16 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल सीएचसी के प्रभारी डॉ. विकास पाल ने बताया कि पहले दिन ओपीडी खुलने पर 292 मरीजों को देखा गया, जिनमें खाज खुजली, उल्टी दस्त के ज्यादा मरीज थे। साथ ही कुछ मरीज सामान्य बुखार के भी आए। वहीं, देवबंद सीएचसी प्रभारी डाक्टर इंद्राज सिंह ने बताया कि ओपीडी में 50 मरीज पहुंचे, जिनमें खाज, खुजली और सामान्य बीमारी के मरीज ही रहे।

------
नानौता, बड़गांव पर शुरू नहीं हुई ओपीडी
नानौता सीएचसी और बड़गांव पीएचसी पर शुक्रवार को ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। सीएचसी नानौता के इंचार्ज डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सीएचसी पर ओपीडी शुरू करने संबंधी कोई आदेश जिला मुख्यालय से नहीं मिला। आदेश आएगा तो ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़गांव पर भी ओपीडी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। फार्मेसिस्ट राजेश रुहेला ने बताया कि उनके पास कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed