{"_id":"6a1340ecf6d94433ad087ecc","slug":"25-thousand-cow-slaughterer-caught-with-bullets-in-his-leg-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-176101-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 25 हजार का इनामी गोकश पैर में गोली लगने पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 25 हजार का इनामी गोकश पैर में गोली लगने पर पकड़ा
विज्ञापन
बड़गांव में मुठभेड़ में गोकश के घायल होने पर मौके की जांच करती फारेंसिक टीम। श्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव (सहारनपुर)।। सर्विस रोड पर गंगनहर पुल के पास शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गोकश गय्यूर निवासी सोहनचिड़ा थाना नागल को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भड़ाना ने टीम के साथ गंगनहर पुल के पास घेराबंदी की। रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार बदमाश आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। आरोपी के पास से तमंचा, खोखा, तीन कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
आरोपी पर थाना बड़गांव, नागल और आसपास के थानों में गोकशी, गैंगस्टर समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोकशी कर मांस सप्लाई करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पहले भी गोकशी में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से वारदात को अंजाम दे रहा था। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा।