फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 percent poor children will get admission in private schools: DM

निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को मिलेगा प्रवेश: डीएम

Fri, 19 Feb 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
25 percent poor children will get admission in private schools: DM
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निजी क्षेत्र के विद्यालयों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को प्रवेश और नि:शुल्क शिक्षा दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों को नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा के लिखित निर्देश उपलब्ध करा दिए जाएं। 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि दुर्बल वर्ग के बच्चों का प्राथमिक/कक्षा एक में 25 प्रतिशत की सीमा तक प्रवेश किया जाए। योजना का लाभ देने के लिए ऐसे बच्चों के घर से स्कूल की दूरी को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत विद्यालयों और अध्यापकों की भी जवाबदेही भी तय की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed