फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   240 roadways buses will make double trips on Raksha Bandhan

Saharanpur News: रक्षाबंधन पर दोगुने फेरे लगाएंगी रोडवेज की 240 बसें

Sun, 27 Aug 2023 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
240 roadways buses will make double trips on Raksha Bandhan
-29 अगस्त की शाम चार बजे से 31 अगस्त की मध्यरात्रि तक होंगी संचालित
विज्ञापन

-यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रत्येक डिपो पर तैनात रहेंगे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने त्योहार पर अच्छी आमदनी करने और यात्रियों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराने की तैयारी की है। रीजन के सभी छह डिपो से 240 बसें दोगुने फेरे लगाएंगी। 29 अगस्त की शाम चार से संचालन शुरू होगा। डिपो पर कर्मचारी तैनात रहेंगे।
परिवहन निगम रीजन में सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली, मुजफ्फरनगर, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 597 बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। 22 रूटों पर बसों के फेरे दोगुने होंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर-हरिद्वार, सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-मेरठ, सहारनपुर-शामली, सहारनपुर-यमुनानगर-जगाधरी-अंबाला, मुजफ्फरनगर-रुड़की-हरिद्वार, मुजफ्फरनगर-शामली-बड़ौत, सहारनपुर-हरिद्वार और सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व छुटमलपुर डिपो की 15-15 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर-मेरठ रूट पर मुजफ्फरनगर डिपो की 20-20 बसें दोगुने फेरों के साथ संचालित होंगी। मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, खतौली-बुढ़ाना-बड़ौत रूट पर खतौली डिपो की 10-10 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी।
देहरादून-मेरठ-दिल्ली, हरिद्वार-मेरठ-दिल्ली, देहरादून-मेरठ-दिल्ली, हरिद्वार-मेरठ-दिल्ली, छुटमलपुर-रुड़की-हरिद्वार, देहरादून-मेरठ-दिल्ली, हरिद्वार-मेरठ-दिल्ली, देहरादून-मेरठ-दिल्ली और हरिद्वार-मेरठ-दिल्ली रूट पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली डिपो की पांच-पांच बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। भीड़ की स्थिति को देखते हुए अन्य रूटों की बसों को भी लगाया जाएगा। 31 अगस्त की मध्यरात्रि तक ही बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
------
-रक्षाबंधन पर निशुल्क सफर करेंगी बहनें
रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। महिलाओं को यह सुविधा 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे मिलेगी। इसके लिए परिचालक महिलाओं को जीरो बैलेंस का टिकट देंगे। टिकट मशीन में जीरो बैलेंस की फीडिंग होगी। हालांकि, परिवहन निगम के पास अभी मुख्यालय से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

------
--वर्जन
रक्षाबंधन को लेकर पूरी तैयारी है। कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को बसों की उपलब्धता में कमी ना रहे। रक्षाबंधन पर बहनों के मुफ्त यात्रा को लेकर मुख्यालय से अभी आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। आदेश आते ही उसी हिसाब से व्यवस्था की जाएगी।


परवेज बशीर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed