{"_id":"68cdab22c5c2326e480c96aa","slug":"24-hour-x-ray-facility-will-be-available-at-sbd-district-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159005-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एसबीडी जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एसबीडी जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी एक्सरे की सुविधा
Sat, 20 Sep 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों को अब एक्सरे की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। इसकी शुरुआत सोमवार से की जाएगी। ट्रामा सेंटर में मशीन स्थापित की गई है। कुल मिलाकर अब मरीजों को एक्सरे के लिए निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अस्पताल में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक डिजिटल और सामान्य एक्सरे होते हैं। डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट पांच से 10 मिनट में मिल जाती है, जबकि सामान्य एक्सरे की रिपोर्ट में करीब 30 से 35 मिनट बाद मिलती है। प्रतिदिन यहां 70 से अधिक एक्सरे होते हैं। दो बजे के बाद एक्सरे कराना हो तो मरीजों को निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। हादसों में घायल होकर आने वाले लोगों को मेडिकल कॉलेज या मेरठ रेफर करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जिला अस्पताल में 24 घंटे एक्सरे की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी स्थित ट्रामा सेंटर में एक्सरे मशीन स्थापित कराई है। 24 घंटे रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध रहेंगे। इनके अलावा कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। रोस्टर के अनुसार कर्मचारी ड्यूटी करेंगे।
-- -- -
-- कई स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं एक्सरे की सुविधा
देहात क्षेत्रों में कई स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जिन पर एक्सरे की सुविधा नहीं है। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है। ऐसे में लड़ाई या झगड़े के केस में या फिर दुर्घटना में घायलों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
-- वर्जन
जिला अस्पताल में दो बजे के बाद भी एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली है। रोस्टर बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि मरीजों को परेशान न होना पड़े।
-डॉ. सुधा कुमारी, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल