फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   24 corona infected found in the district

जिले में 24 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
24 corona infected found in the district
तीसरी लहर में जनपद में अभी तक मिल चुके हैं 6,039 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपदवासियों के लिए यह राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव की रफ्तार लगातार कम हो रही है। अब रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या भी कम होती जा रही है। जनपद में शुक्रवार को 24 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 118 मरीज कोरोना को शिकस्त देकर ठीक हुए। तीसरी लहर में जनपद में अभी तक कुल 6,039 मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में 333 एक्टिव मरीज हैं।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, घटेड़ा, इब्राहिमपुर, थाना देवबंद, देहरा, रणखंडी, न्यू नवीन नगर, न्यू माधोनगर, सम्राट विक्रम कॉलोनी, गांव पुंडैन, मुजफ्फरपुर, साढ़ौली कदीम, ज्वालापुर, बहादरा, बहलोलपुर, चंद्रनगर, गंगोह नगर, शाहजहांपुर आदि जगहों के रहने वाले हैं। अच्छी बात यह है कि शुक्रवार को मिले संक्रमितों से करीब पांच गुना संख्या ठीक होने वालों की रही। जनपद में बीते करीब 10 दिन से कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है। लोगों को चाहिए कि वह लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

22,368 ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण के क्रम में जनपद में शुक्रवार को भी बड़े पैमाने पर टीकाकरण हुआ। इसमें 15 से 17 वर्ष, 18 और उससे अधिक आयु के अलग-अलग वर्ग रहे। इनके अतिरिक्त बूस्टर डोज के लिए फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु के लोगों का वर्ग अलग रहा। कुल 22,368 लोगों ने वैक्सीन की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज के रूप में तीसरी खुराक ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed