फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 days have passed, Vande Bharat train is yet to return to the tracks.

Saharanpur News: 23 दिन बीते, अब तक पटरी पर नहीं आई वंदेभारत ट्रेन

Tue, 02 Dec 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
23 days have passed, Vande Bharat train is yet to return to the tracks.
सहारनपुर। सहारनपुर-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस 23 दिन बाद भी पटरी पर नहीं आई है। अभी तक नया शेड्यूल तय नहीं हुआ है। इसके चलते ट्रेन के नियमित संचालन का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

आठ नवंबर को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया था। इनमें लखनऊ-सहारनपुर, बनारस-खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदेभारत एक्सप्रेस शामिल हैं। लखनऊ-सहारनपुर वंदेभारत को छोड़कर बाकी का नियमित संचालन हो रहा है। सहारनपुर को मिली वंदेभारत शेड्यूल के फेर में फंस गई है। नया शेड्यूल तय नहीं हुआ है। उद्घाटन हुए 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वंदेभारत का नियमित संचालन नहीं हो पाया है। इसे लखनऊ के बजाय सहारनपुर से चलाने पर विचार चल रहा है। अगर यह ट्रेन नए शेड्यूल में अंबाला मंडल के अधीन संचालित होती है तो उसकी सहारनपुर में ही मरम्मत होगी। दिनोंदिन वंदेभारत लोगों का इंतजार बढ़ा रही है। नियमित ट्रेनों से लखनऊ जाने में नौ से 10 घंटे का समय लग रहा है। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में आठ घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed