फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 couples tied up in married life in mass marriage scheme

सुमित मलिक बने अंतरराष्ट्रीय स्तरीय डॉग शो के जज

Sat, 05 Dec 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
23 couples tied up in married life in mass marriage scheme
सहारनपुर- वर्ल्ड केनेल यूनियन द्वारा जज बनाए गए सुमित मलिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड केनेल यूनियन की तरफ से डॉग शो के लिए भारत से दो जज ( निर्णायक) के चयन के रूप में मिली है। सहारनपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक के पुत्र सुमित मलिक और चंडीगढ़ निवासी कोमल धनोआ भी जज बने हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जजों की इस सूची में अलग अलग देशों के 70 लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

सुमित मलिक ने बताया कि दो दिन पहले ही वर्ल्ड केनेल यूनियन ने ऑनलाइन सूची अप लोड की है। यह संस्था रूस से संचालित होती है, इसके तहत भारत में यूनाइटेड केनेल क्लब कार्य करता है। हर साल ही विभिन्न जगहों पर डॉग शो आयोजित किए जाते हैं, इनमें निर्णायक (जज) ही डॉग की खूबियों को देखकर विजेता तय करते हैं।
विज्ञापन

कई देशों के डॉग शो में की है भागीदारी
सुमित मलिक बताते हैं कि वह कुत्ते पालने के काफी समय से शौकीन हैं। पहली बार 1989 में अंबाला शहर में हुए डॉग शो में भागीदारी की थी। इसके बाद थाइलैंड, जर्मनी, रूस, क्रोएशिया सहित अन्य भी कई देशों में उनके यहां पलने वाले कुत्ते डॉग शो में भेजे हैं। उन्होंने बताया कि 23 अलग अलग ब्रिड के कुत्ते उन्हें पाले, इनमें 19 ब्रिड के कुत्ते अलग अलग डॉग शो में चैंपियन बन चुके हैं। सहारनपुर के अलावा पंचकुला में भी उन्होंने केनेल स्थापित किया हुआ है। वर्तमान में उनके पास रॉट विलर के अलावा लैबरा डोर, चाओ चाओ, बुल मैस्टिल सहित कई किस्म के कुत्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉट विलर है खास ब्रिड
सुमित मलिक ने बताया कि इंटरनेशनल चैंपियन रॉट विलर ब्रिड सहित अन्य भी कई ब्रिड के कुत्ते उनके पास मौजूद हैं। रॉट विलर की खासियत यह है कि वह काफी खतरनाक किस्म का कुत्ता है, जिसके जबड़े की पकड़ क्षमता अन्य किस्म के कुत्तों से कहीं ज्यादा है। पूर्व में अमेरिका में इस ब्रिड के कुत्तों को लाइसेंस के बगैर नहीं रखा जा सकता था, लेकिन अब यह बाध्यता खत्म हो गई है।

भाजपाइयों ने दी सुमित को बधाई
सहारनपुर। सुमित मलिक भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष रहे हैं। इस उपलब्धि पर दिल्ली रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में सहारनपुर नगर निगम के महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित अमित गगनेजा, मुकेश चौधरी आदि लोगों ने सुमित मलिक को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed