फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 contenders contested for 11 posts

11 पदों के लिए 23 दावेदार चुनाव मैदान में उतरे

Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
23 contenders contested for 11 posts
दीवानी कचहरी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव के लिये जनसंर्पक करते ठाकुर बिशंबर सिंह पुंड? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में बुधवार को नामांकन जांच और वापसी के बाद किसी उम्मीदवार ने कोई पर्चा वापस नहीं लिया। ना ही जांच के बाद कोई नामांकन निरस्त किया गया। एसोसिएशन के सभी 11 पदों पर 23 उम्मीदार चुनाव मैदान मेें है। बुधवार को चुनाव में उतरे अधिवक्ताओं ने अपने गुट के साथ कचहरी में भ्रमण कर वकीलों से सम्पर्क पर समर्थन जुटाया। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव 17 दिसंबर को होगा। एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 11 पदों पर 23 उम्मीदवार आमने सामने है। अध्यक्ष पद समेत 10 पदों पर आमने सामने की टक्कर है, जबकि महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार को मतदाताओं के चैबरो के साथ-साथ, मतदाताओं के नगर और देहात में स्थित घरों पर भी उम्मीदवार जा रहे हैं। मीटिंग के माध्यम से भी उम्मीदवार अपनी प्राथमिकता बताते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह सैनी, सहायक चुनाव अधिकारी अक्षय मित्र वत्स, मुनव्वर आफताब, संयोग सैनी ने बताया कि चुनाव की तैयारी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को प्रचार का दिन है। शुक्रवार 17 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। 1469 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। 18 दिसंबर को मतगणना करा कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दीवानी कचहरी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव के लिये जनसंर्पक करते प्रगतिशील अधिवक्ता एक?

दीवानी कचहरी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव के लिये जनसंर्पक करते प्रगतिशील अधिवक्ता एक?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed