फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 candidates filled papers, today is the day of withdrawal of nominations, voting on 16

Saharanpur News: 23 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, नाम वापसी का दिन आज, 16 को मतदान

Wed, 14 Jan 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
23 candidates filled papers, today is the day of withdrawal of nominations, voting on 16
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सरगर्मी तेज है। मंगलवार को प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 11 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। अब बुधवार को दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 16 जनवरी को होगा। कुल 1825 अधिवक्ता अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

वार्षिक चुनाव में ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर ग्रुप के सामने प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच और जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार को ठाकुर बिशंबर सिंह बीएसपी ग्रुप के पैनल के दावेदार अध्यक्ष पद पर राहुल त्यागी, वरिष्ठ उपाध्याय पद पर भोपाल सिंह पुंडीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ्र कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन, महासचिव पद पर सत्येंद्र वर्मा, सहसचिव पद पर सचिन सैनी व अनीता रानी ने पर्चा भरा। कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह, सीनियर गवर्निग काउंसिल पद पर मन्ज़र हुसैन काजमी व रवि दत्त शर्मा चुनावी मैदान में हैं। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर फौजिया फरहत व बिट्टू सहगल अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच एवं जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन की तरफ से अध्यक्ष पद पर रवीश कुमार महेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्याय पद पर रेखा रानी पुंडीर ने पर्चा भरा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूराम, महासचिव पद पर पालम राणा, सहसचिव पद पर प्रवेश व फैसल, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव दीक्षित, सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर समय सिंह व दिलीप सेठ दावेदार हैं। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर अंकित चौधरी व नैन कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सह सचिव पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद साकिब ने भी पर्चा जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed