फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 candidates filed nomination in the district

विधानसभा चुनाव: जनपद में 23 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
23 candidates filed nomination in the district
कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे सपा नकुड़ प्रत्याशी डा धर्मसिंह सैनी साथ इमरान मसूद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। इसमें सपा के दो, बसपा के दो और भाजपा के तीन और कांग्रेस के छह प्रत्याशी शामिल हैं। अब तक जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 33 प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। मंगलवार को भाजपा की ओर से प्रत्याशी राजीव गुंबर ने सहारनपुर नगर, जगपाल सिंह ने सहारनपुर देहात और विधायक किरत सिंह ने गंगोह विधानसभा सीट से नामांकन पत्र जमा कराया। सपा की ओर से प्रत्याशी आशु मलिक ने सहारनपुर देहात और विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी ने नकुड़ से नामांकन पत्र दाखिल किए। बसपा की ओर से प्रत्याशी अजब सिंह ने सहारनपुर देहात और साहिल खान ने नकुड़ से अपने नामांकन पत्र जमा कराए। कांग्रेस की ओर से सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर, देवबंद से राहत खलील, बेहट से पूनम कांबोज एवं सचिन कांबोज, नकुड़ से रणधीर सिंह और गंगोह से अशोक सैनी ने नामांकन कराया, जबकि अभी तक कांग्रेस ने शहर को छोड़ कर बाकी छह विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश दहिया ने सहारनपुर देहात से नामांकन पत्र जमा किया। आजाद समाज पार्टी के देवबंद सीट से प्रत्याशी नौशाद एवं नकुड़ विधानसभा सीट से सोनू कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा कराए। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी विवेक कांत ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा सहारनपुर नगर से लोकदल के सलाउद्दीन राजा, नकुड़ से नाहिद लतीफ ने नामांकन कराया। बहुजन मुक्ति पार्टी के डीपी सिंह ने रामपुर मनिहारान, एआईएमआईएम के सहारनपुर देहात से मरगूब हसन, नगर विधानसभा से निर्दलीय सत्येंद्र कुमार और गंगोह से निर्दलीय प्रत्याशी राजवीर सैनी ने भी नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया चलने के कारण मंगलवार को भी कलक्ट्रेट में सुबह से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। कलक्ट्रेट के दोनों द्वारों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सिर्फ नामांकन करने वाले प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही नामांकन कक्ष में जाने दिया गया। प्रत्याशियों के साथ गए समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया।

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे भाजपा सहारनपुर नगर प्रत्याशी राजीव गुंबर व साथ पूर्व सांसद र

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे भाजपा सहारनपुर नगर प्रत्याशी राजीव गुंबर व साथ पूर्व सांसद र- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे रामपुर मनिहारन रालोद प्रत्याशी विवेक कांत

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे रामपुर मनिहारन रालोद प्रत्याशी विवेक कांत- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed