फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2250 houses of six villages will be illuminated by 10 lakhs

10 लाख से रोशन होंगे छह गांव के 180 आशियाने

Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
2250 houses of six villages will be illuminated by 10 lakhs
सोलर लाइट - फोटो : SAHARANPUR
10 लाख से रोशन होंगे छह गांवों के 2250 आशियाने
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के छह गांवों में 75 सोलर लाइटों से 2250 आशियानों को रोशन किया जाएगा। इस कार्य पर यूपी नेडा की तरफ से धनराशि खर्च की जाएगी, शासन ने 10 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से सर्वे कराकर जगह भी चिह्नित कर ली गई है, जहां पर बड़ी सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
यह कार्य मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तीसरे चरण के तहत होना है। ग्राम पंचायतों में सोलर प्लांट के साथ ही बड़ी लाइटें लगाई जानी हैं। इस अभियान में यूपी नेडा विभाग ने छह गांव चिह्नित कर सर्वे कराया। ऐसे स्थान चिह्नित किए, जहां से अधिक से अधिक घरों तक बड़ी सोलर लाइटों से प्रकाश फैल सके। प्रत्येक लाइट की कीमत 14300 रुपये रहेगी। इसके पश्चात अगले चरण में अन्य गांवों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

30 घरों को कवर करेगी एक लाइट
विभाग का लक्ष्य है कि एक लाइट के माध्यम से तीस घरों तक रोशनी पहुंचे। इसलिए छह गांव में उन गलियों और चौराहों का चयन किया गया है, जहां से रात में सोलर लाइट के माध्यम से 30 घरों तक रोशनी पहुंचेगी। इसी तरह 75 लाइटों से 2250 घरों तक प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में लगेंगी इतनी लाइटें
ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव औरंगाबाद में 15, ब्लॉक नकुड़ क्षेत्र के गांव खेरूमाजरा में पांच व मोहद्दीनपुर में 12, गंगोह के गांव जानखेड़ा में 10, दीनपुर में 10, डूभर किशनपुर में 10 और मोहम्मदपुर गुर्जर में 14 लाइटें लगाई जाएंगी।

वर्जन
जनपद के छह गांवों में 75 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। सर्वे कराकर जगहों का चयन कर लिया गया है। शासन की ओर से 10 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। जल्द इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- आरबी वर्मा, परियोजना प्रभारी, यूपी नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed