फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   22,34452 people did not get e-KYC done, it will be difficult to get ration from next month

Saharanpur News: 22,34452 ने नहीं कराई ई-केवाईसी, अगले माह से राशन मिलना होगा मुश्किल

Thu, 11 Jul 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
22,34452 people did not get e-KYC done, it will be difficult to get ration from next month
सहारनपुर। जिले में राशन कार्ड धारकों के सदस्यों की ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक-नो योर कंज्यूमर) कराना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं कराई तो अगले माह से राशन मिलना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल जिले में 22,34452 यूनिट के ई-केवाईसी नहीं हुई है। जबकि 3,48,778 यूनिट (सदस्य) ई-केवाईसी करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 5,78,182 अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। इनके 25,83,230 यूनिट (सदस्य) की ई-केवाईसी होनी है, जिस पर जून से ही काम चल रहा है। इसमें से 3,48,778 यूनिट की ई-केवाईसी हो गई है, जबकि 22,34,452 यूनिट (सदस्य) ऐसे रह गए, जिनकी ई-केवाईसी होना बाकी है। यदि ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। साथ ही राशन भी नहीं मिलेगा। इसके बाद से राशन कार्ड धारकों की बेचैनी बढ़ गई। सभी राशन डिपो की दुकानों और जनसेवा केंद्रों पर पर ई-केवाईसी की जा रही है।
विज्ञापन

काफी राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिनकी ई-केवाईसी नहीं हो पा रही। इसका कारण राशन कार्ड में आधार कार्ड नंबर अपडेट नहीं है। इसकी वजह से राशन कार्ड धारकों की सर्किट हाउस रोड पर संचालित आधार सेवा केंद्र पर मारामारी मची है। खिड़की पर टोकन लेने के लिए आपाधापी मच रही। घंटों लाइन में लगकर नंबर आ रहा है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आधार सेवा केंद्र पर पहुंचे लोगों का कुछ ऐसा दर्द
- रेहड़ी मलकपुर गांव निवासी सविता ने बताया कि वह सुबह सात से लाइन में लगी है। ई-केवाईसी के दौरान उसके अंगूठे के निशान नहीं आए। इसलिए अब अपना आधार नंबर अपडेट कराने आई हूं, ताकि राशन निरंतर चलता रहे।
- कड़ौली निवासी दीपक भी राशन कार्ड से संबंधित समस्या को लेकर आधार सेवा केंद्र पर पहुंचा। उसका कहना था कि ई-केवाईसी के लिए आधार नंबर अपडेट होना जरूरी है। लाइन में लगकर टोकन लिया। उसके बाद जाकर करीब दो घंटे बाद नंबर आया।
- बालपुर निवासी बिजेंद्र सैनी का कहना है कि पहचान पत्र कहीं गुम हो गया था। वह दो दिन पहले भी आया था, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से काम नहीं हो पाया था।

वहीं, चेहड़ी निवासी साकिब भी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचा, लेकिन आधार सेवा केंद्र पर अधिक भीड़ होने के चलते लौट गए।
-------
राशन डिपो पर ई-केवाईसी कराई जा सकती है। राशन कार्ड में जितने भी सदस्य होंगे, सभी की ई-केवाईसी होगी। जो राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उनका कार्ड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा। राशन भी नहीं मिलेगा।

मनीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed